अमृत कलश

Thursday, March 12, 2020

शुभकामनाएं


शुभ कामनाएं
श्रीमती आशा लता सक्सेना की कविताओं की विशेषता  उनके स्वभाव की सहजता है| वे ऐसे विषयों को कविता में ढाल देतीं हैं जो  आसपास धटित होती हैं या उनकी जिन्दगी में समाहित हैं |
उनके आतंरिक भाव जीवन की सत्यता का भास् कराते हैं |भाषा की  सरलता कविताओं की विशेषता है |कविता संग्रह “आकांक्षा “उनकी कल्पना शीलता  की परिचायक  है |
इन कविताओं में कहीं आंसू तो कहीं आक्रोश तो कहीं व्यंग निहित हैं |जो हमारे अंतर्मन को झझकोर देतीं हैं |कविता रम्य सुबोध और लालित्य पूर्ण और पठनीय हैं |
तस्वीर भारत की –
धीरे धीरे कल्पना के पंख लगे
बनाने लगी तस्वीर अखंड भारत की |
सोच की इन्तहा –
अब तो बात फैल गई
चर्चा सरेआम हो गई
गैरत ने किया मजबूर
 पलट वार ना करने को |
हथकड़ी –बंधे हाथ दोनो
समाज के नियमों से
है बंधन इतना सशक्त
 कोई बच नहीं पाता इससे |
मेरी ओर से बहुत बहुत शुभ कामनाएं नवीन काव्य संग्रह " आकंक्षा " के लिये  |                                                 

श्री मती स्मिता श्रीवास्तव

No comments:

Post a Comment